राजनांदगांव। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जिले में राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान जारी है। अभियान के तहत निजी स्कूलों में 102 सहित अब तक 4010 किशोरी बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि 14 से 15 वर्ष तक की बालिकाओं को शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों पर नि:शुल्क एकल खुराक दी जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से बेटियों का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की है।

