राजनांदगांव। स्कूल शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री गजेन्द्र यादव ने छुरिया विकासखंड के ग्राम मोरकुटूम्ब में 75.23 लाख रुपये की लागत से बने नवीन शासकीय हाईस्कूल भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिल और विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया। इस दौरान अगले शिक्षा सत्र से हाईस्कूल मोरकुटूम्ब को हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन करने की घोषणा भी की। मंत्री ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी और आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्मार्ट स्कूलों का विकास जरूरी है।

