नवापारा। पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर लगाम कसते हुए बस स्टैंड से कुर्रा की ओर शराब ले जाते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। कबीर आश्रम के पास रेड कर टिकेश्वर तारक व विकास विश्वकर्मा (दोनों निवासी कुर्रा) को पकड़ा गया। आरोपियों के पास से 39 पौवा देशी शराब (कीमत ₹3900) व हीरो डीलक्स बाइक (कीमत ₹16,000) जब्त की गई। आरोपियों पर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय भेजा गया। कार्रवाई में प्रेम सिंह कंवर, धर्मेंद्र डहरिया, हुलास साहू व खेम तारक शामिल रहे।
