राजनांदगांव, 3 जुलाई। ग्राम पेंड्री के खसरा क्रमांक 368 के राजस्व अभिलेख में अनियमितता और कर्तव्य में गंभीर लापरवाही के मामले में कलेक्टर जितेंद्र यादव ने तत्कालीन हल्का पटवारी विनोद कुमार मेश्राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच के भी निर्देश दिए गए हैं। जांच में पाया गया कि मूल अभिलेख से अधिक रकबा दर्ज कर अतिरिक्त भूमि शेष दर्शाई गई, जिसके आधार पर आगे राजस्व कार्रवाई हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत की गई।

