सुशासन तिहार: चौपाल में तुरंत समाधान, सरलाबाई को मिला KCC ऋण स्वीकृति


रायपुर, 4 मई। सुशासन तिहार के तहत ग्राम सरोधी में आयोजित चौपाल में एक किसान महिला की समस्या का मौके पर ही समाधान किया गया। सरलाबाई मरावी ने किसान क्रेडिट कार्ड के तहत 1.50 लाख रुपए ऋण आवेदन लंबित होने की शिकायत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की।


मुख्यमंत्री ने तुरंत अधिकारियों को निर्देश देकर ऋण स्वीकृति सुनिश्चित कराई। त्वरित कार्रवाई से भावुक हुई सरलाबाई ने राहत जताते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।


सरलाबाई ने बताया कि महतारी वंदन योजना से भी उन्हें नियमित आर्थिक सहायता मिल रही है। घटना को सुशासन तिहार की संवेदनशीलता और त्वरित कार्यप्रणाली का उदाहरण माना जा रहा है।