रायपुर, 4 मई। सुशासन तिहार के तहत कबीरधाम जिले के बैगा बाहुल्य ग्राम कमारखोल में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की चौपाल में एक भावनात्मक दृश्य देखने को मिला। ग्राम निवासी ऋषि बघेल ने अपने एक माह के नवजात का नामकरण करने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने स्नेहपूर्वक बच्चे का नाम “रविशंकर” रखा, जिससे चौपाल तालियों से गूंज उठा। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद भी किया।
यह प्रसंग सुशासन तिहार के दौरान शासन और आमजन के बीच बढ़ते विश्वास और जुड़ाव का प्रतीक बना।
