रायपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 75वें निर्वाण दिवस पर नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग की ओर से निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से राजधानी शहर के जीईमार्ग में स्थित ऐतिहासिक टाउन हाल के प्रांगण में महात्मा गांधी की मूर्ति के समक्ष रखे गए संक्षिप्त आयोजन में पहुंचकर नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी ने उन्हें सादर नमन किया है। निगम संस्कृति विभाग की ओर से 75वें निर्वाण दिवस पर आदरांजलि अर्पित की।


