सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा से लौटे 1040 विशिष्टजन, रायपुर स्टेशन पर भव्य स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की पांच दिवसीय सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद प्रदेश के सभी जिलों से शामिल 1040 विशिष्टजन शुक्रवार को रायपुर लौटे। रेलवे स्टेशन पर उनका पारंपरिक रीति-रिवाज, पुष्पवर्षा और माल्यार्पण के साथ भव्य स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने प्रथम ज्योतिर्लिंग भगवान सोमनाथ के दर्शन किए और मंदिर की ऐतिहासिक-सांस्कृतिक विरासत का अवलोकन किया। यात्रा में पद्मश्री सम्मानित विभूतियों, कलाकारों, साहित्यकारों, समाजसेवियों व संस्कृति कर्मियों ने भाग लिया। संस्कृति विभाग के सुव्यवस्थित प्रबंधन में संपन्न इस यात्रा की प्रतिभागियों ने सराहना करते हुए इसे जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बताया।