रायपुर। बिना अनुमति निर्माण कराये जाने पर नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर नगर निगम जोन क्रमांक 7 के नगर निवेश विभाग द्वारा जोन कमिश्नर विनोद पाण्डेय के नेतृत्व एवं नगर निवेश सहायक अभियन्ता शरद देशमुख सहित सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में जोन 7 के तहत आने वाले स्वामी आत्मानंद वार्ड नम्बर 39 में चौबे कॉलोनी स्थित जिला सहकारी बैंक के सामने आर. भालेकर द्वारा रायपुर नगर पालिक निगम जोन नम्बर 7 के नगर निवेश विभाग की बिना अनुमति कराये गये निर्माण कार्य से सम्बंधित दो दुकानों के भवन को सीलबंद करने की कड़ी कार्यवाही स्थल पर नियमानुसार की गई है।
