राजनांदगांव स्वच्छता सर्वेक्षण में देश के टॉप-20 में, महापौर व आयुक्त ने डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात

राजनांदगांव | 21 जुलाई

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में राजनांदगांव ने देशभर में 14वां और प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर महापौर मधुसूदन यादव और नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

महापौर ने बताया कि पिछले साल शहर 79वें स्थान पर था, इस बार 65 पायदान की छलांग लगाई गई। उन्होंने शहर विकास के लिए 63 करोड़ रुपये की स्वीकृति दिलाने पर डॉ. सिंह का आभार जताया।

डॉ. रमन सिंह ने नगर निगम टीम को बधाई देते हुए कहा कि अगली बार टॉप-10 में जगह बनाने का लक्ष्य रखें और नागरिकों को स्वच्छता से जोड़ें। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग व स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े अधिकारी भी मौजूद रहे।