रायपुर। टीम प्रहरी अभियान के तहत जोन-9 स्थित दलदल सिवनी मुख्य मार्ग से लगभग 100 ठेले और 3 अतिक्रमण हटाए गए। सड़क पर रखे सामान जप्त कर मार्ग को कब्जामुक्त किया गया। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, निगम आयुक्त विश्वदीप व एसएसपी डॉ. उमेद सिंह के निर्देश पर कार्रवाई हुई। जोन कमिश्नर संतोष पांडेय व नगर निवेश विभाग की टीम की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई से राहगीरों को सुगम आवागमन की सुविधा मिली।
