रायपुर। स्वच्छता में अग्रणी छत्तीसगढ़ के 7 शहर अब 7 अन्य शहरों को संवारने में करेंगे मदद। उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में ‘स्वच्छ जोड़ी शहर’ अभियान के तहत 14 नगरीय निकायों के बीच एमओयू साइन हुआ। रायपुर-बिरगांव, बिलासपुर-रतनपुर, अंबिकापुर-बैकुंठपुर सहित कुल 7 शहर जोड़े गए।
इस मौके पर श्री साव ने RDF ट्रैकिंग पोर्टल, व्हाट्सअप चैटबॉट (8519009090) और स्वच्छता लीग टूलकिट का हिंदी संस्करण लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, सुंदर, सुनियोजित और संस्कारित शहरों के निर्माण में जनसहभागिता जरूरी है।
कार्यक्रम में महापौर मीनल चौबे, पूजा विधानी, मंजूषा भगत सहित नगरीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
