एआई की नजर में रहेंगी पीएमजीएसवाई सड़कें- विजय शर्मा

रायपुर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ सरकार ने पीएमजीएसवाई के तहत बनी ग्रामीण सड़कों की निगरानी और मरम्मत के लिए एआई तकनीक लागू करने का फैसला किया है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को एआई आधारित सड़क निरीक्षण प्रणाली जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।
नई व्यवस्था के तहत हर माह वीडियो आधारित निरीक्षण होगा, जिसमें एआई गड्ढों, दरारों और अन्य क्षतियों की पहचान कर रिपोर्ट तैयार करेगा। इसी आधार पर सबसे अधिक क्षतिग्रस्त सड़कों को प्राथमिकता देते हुए मरम्मत की कार्ययोजना बनाई जाएगी।
उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि शुक्रवार से प्रदेश के प्रत्येक जिले में एक-एक सड़क पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाए। इसके परिणामों के आधार पर व्यवस्था पूरे राज्य में लागू की जाएगी।