रायपुर, । उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गुरुवार को नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय से ‘जोहार श्री जगन्नाथ रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विधायक दीपेश साहू भी मौजूद रहे।
94.3 माय एफएम और एटी ज्वेलर्स की पहल पर तैयार यह रथ प्रदेशभर के श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं और प्रार्थनाएं श्री जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगा। श्रद्धालु अपनी प्रार्थना लिखकर रथ के कलश में समर्पित कर सकेंगे, जिसे माय एफएम की टीम पुरी लेकर जाएगी।

