रायपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। बड़ी वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक विक्रम बैस ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष के पद पर थे। हमलावरों ने नारायणपुर बखरुपारा के बीच मोहल्ले में कांग्रेस नेता विक्रम बैस को गोली मारी। वारदात के बाद इलाके में सर्चिंग जारी है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
