पीडब्ल्यूडी बना राज्य के विकास का इंजन, काम में तेजी के निर्देश

रायपुर, । उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग, फील्ड निरीक्षण और ठेकेदारों से बेहतर समन्वय के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग राज्य का ‘ग्रोथ इंजन’ है और अधोसंरचना विकास में इसकी अहम भूमिका है।
साव ने अधिकारियों को सितंबर-अक्टूबर तक नए कार्यों के कार्यादेश जारी करने, बरसात के बाद तेजी से निर्माण शुरू करने और सभी परियोजनाएं समय-सीमा में पूरी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने खराब प्रगति वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई, जरूरत पड़ने पर ब्लैकलिस्ट करने तथा लंबित कार्यों और भू-अर्जन की प्रक्रिया में तेजी लाने पर भी जोर दिया।