राजनांदगांव, 10 जुलाई। जिले के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त 59 प्रकरणों में करीब 270 किलो गांजा और 1847 नशीली गोलियों का शुक्रवार को नियमानुसार नष्टीकरण किया गया। कार्रवाई जिला स्तरीय समिति की मौजूदगी में ग्राम सांकरा स्थित निजी प्लांट में की गई।
नष्टीकरण के दौरान पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, सहायक आबकारी आयुक्त राजेश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पर्यावरण विभाग, ग्राम पंचायत और संबंधित फर्म से आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद कार्रवाई पूरी की गई। इन प्रकरणों में कोतवाली, डोंगरगढ़, सोमनी, लालबाग, चिखली, बसंतपुर, घुमका सहित विभिन्न थानों के मामले शामिल थे।

