रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) के नवनियुक्त उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। समारोह में वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि डॉ. शर्मा के अनुभव से आरडीए की विकास परियोजनाओं को नई गति मिलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। आरडीए अध्यक्ष नंद कुमार साहू ने भी उनके प्रशासनिक अनुभव की सराहना की। पदभार संभालने के बाद डॉ. शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में रायपुर के सुनियोजित विकास, आधुनिक अधोसंरचना और जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। समारोह में राम प्रताप सिंह, सीईओ अवनीश शरण सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

