रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन को छत्तीसगढ़ के बस्तर की प्रसिद्ध ढोकरा ‘ट्री ऑफ लाइफ’ धातु शिल्पकृति भेंट की। इस कूटनीतिक उपहार से बस्तर की पारंपरिक जनजातीय कला को वैश्विक पहचान मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और शिल्पकारों के लिए गौरव का क्षण बताया। ढोकरा कला विश्व की प्राचीन ‘लॉस्ट वैक्स कास्टिंग’ तकनीक पर आधारित है और ‘ट्री ऑफ लाइफ’ समृद्धि, प्रकृति से सह-अस्तित्व और सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक माना जाता है। सरकार ने कहा कि इस पहल से राज्य के हस्तशिल्प को अंतरराष्ट्रीय बाजार और नई पहचान मिलेगी।

