रायपुर। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी,आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता और बुराड़ी के विधायक संजीव झा अपने ,आठ दिवसीय ‘ मध्य क्षेत्र, छत्तीसगढ़ प्रवास’ के अंतर्गत रायपुर क्षेत्र में पार्टी के विभिन्न कार्यक्रम में हिस्सा लेने रायपुर पहुंचे। संजीव झा ने सभी को नव चुनावी वर्ष की बधाई देते हुए नए सदस्यों को पार्टी में प्रवेश भी करवाया।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार दिल्ली में केजरीवाल की आप सरकार ने पूरी दिल्ली में सिर्फ 5 साल में बहुत से कार्य किए फिर छत्तीसगढ़ में क्यों नहीं? मुफ्त बिजली (सीमित ) और बिजली के भाव बिलकुल बढ़े नही और मुफ्त पानी भी दे रही है और स्वास्थ्य जांच और दवाई मुफ्त दे रही है। झा ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ में ये सब अब भी कोसो दूर है क्योंकि भाजपा और कांग्रेस सिर्फ झूठे वादे लोकलुभावन घोषणा कर होर्डिंग पर बड़े बड़े विज्ञापन तक ही सीमित रहते हुए छल से वोट लेने की राजनीति में लिप्त है।
प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने कहा है कि प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। प्रदेश में आदिवासियों सहित आम लोग तक सुरक्षित नहीं हैं,जिससे प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है। संजीव झा ने पत्रकारो से रूबरू होते हुए हमलों की कड़ी निंदा की है और कहा कि घटना के लिए दोनों ही राजनीतिक पार्टियां भाजपा और कांग्रेस जिम्मेदार हैं,जो भोले-भाले आदिवासियों को सामने रखकर धार्मिक उन्माद फैलाने का काम कर रहे हैं।
इधर दिल्ली में आप विधायक व छत्तीसगढ़ के प्रभारी संजीव झा के निर्देशानुसार राज्य में सांगठनिक ढांचा तैयार हो चुका है। प्रदेश के लगभग बीस हजार गांवों में आम आदमी पार्टी अपने यूनिटों में इंचार्ज बनाने की प्रक्रिया जोर शोर से चला रही थी। इसी कड़ी में आज पूरे प्रदेश में 455 ब्लॉक अध्यक्षों के नामों की भी घोषणा की गई है। जो आम आदमी पार्टी के प्रदेश में मजबूत होते संगठन का एक मील का पत्थर साबित होगा।
इसके साथ ही पार्टी जल्द ही भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दों को लेकर अपना प्रदेशव्यापी अभियान शुरू कर अपने मजबूत संगठन के द्वारा हर घर तक पहुंचेगी । करीब 5 लाख से अधिक नए सदस्य बनाए गए हैं।इस तरह लगभग सभी गांवों तक आम आदमी पार्टी की पैठ बन गई है। इतना ही नहीं,सभी विधानसभाओं में पर्यवेक्षकों ने अपने सतत प्रयास और नियोजित क्रियात्मक शैली से अभियान चलाकर प्रदेश में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर मजबूत संगठन को क्रियाशील और धारदार बनाया है।
संगठन विस्तार के तहत पूरे प्रदेश के सभी जिला में जिला प्रभारी और जिला सचिव,लोकसभा प्रभारी और लोकसभा सचिव की घोषणा कर दी गई है और स्टेट मेन विंग बनाने का कार्य जोरों पर है। विधानसभा वार कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से चर्चाओं का दौर लगातार जारी है।
संजीव झा ने कहा है कि 12 फरवरी को आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़, रायपुर में भाजपा कार्यालय का इस मामले को लेकर घिराव करेगी और राज्यपाल को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपेगे कि जेपीसी बनाकर इस मामले की जांच हो।
हम प्रदेशवासियों के साथ और सहयोग के लिए भी जनता के पास जा रहे है और ईमानदार राजनीति की अलख जलाकर लगातार सहयोग मांगेगे। जनता के वोट का सही मान रख बदलबो छत्तीसगढ़ 2023 अभियान को आगे बढ़ाएंगे।
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ की मिशन 2023 की तैयारी अब मजबूती से चल रही है। इसी के अंतर्गत छग. प्रभारी संजीव झा का 8 दिवसीय मध्य क्षेत्र छत्तीसगढ़ प्रवास का कार्यक्रम है। जिसमें भव्य रैली, कार्यकर्ता सम्मेलन, न्यू जॉइनिंग व प्रेस वार्ता है।रायपुर के बाद आगे के कार्यक्रम के लिए प्रभारी महोदय का मध्य क्षेत्र का दौरा कार्यक्रम इस प्रकार है। 13 फरवरी को जिला बेमेतरा,14 फरवरी जिला धमतरी/गरियाबंद।

