दो शराब तस्कर गिरफ्तार,58 पौवा देशी शराब और एक्टिवा बरामद

रायपुर। थाना गोबरा नवापारा पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब ले जा रहे दो आरोपियों को महानदी पुल के पास गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम चित्रसेन पटेल (21) और भूपेंद्र तारक (25), दोनों कोपरा, जिला गरियाबंद के निवासी हैं। इनके पास से 58 पौवा शोले देशी मदिरा (कीमत 5800) और एक एक्टिवा स्कूटर (CG04 KU 8592, कीमत 30,000) जब्त की गई।

थाना गोबरा नवापारा में आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर रिमांड पर भेजा गया है।

टीम में शामिल: सउनि गुलाब सिन्हा, आरक्षक कशान रज़ा, हुलास साहू, टीकम साहू एवं ACCU के शंकर लाल ध्रुव।