राजनांदगांव। अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में आयोजित अग्रसेन प्रीमियर लीग सीजन-6 का खिताब प्रिया होजयारी ने अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में प्रिया होजयारी ने श्रीराम इंडस्ट्रीज को हराया। टॉस जीतकर श्रीराम इंडस्ट्रीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 60 रन बनाए। जवाब में प्रिया होजयारी ने वैभव अग्रवाल व प्रतीक अग्रवाल की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी से 9वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। अंकुश अग्रवाल ने विजयी छक्का लगाया।
मैन ऑफ द मैच शौर्य गोयल रहे। बेस्ट बल्लेबाज रुद्राक्ष अग्रवाल, बेस्ट गेंदबाज व बेस्ट फील्डर वैभव अग्रवाल तथा मैन ऑफ द सीरीज वैभव गोयल रहे। विजेता टीम को 25 हजार व उपविजेता को 15 हजार रुपये की पुरस्कार राशि व ट्रॉफी दी गई।
टूर्नामेंट के दौरान भजन जैमिंग का आयोजन भी हुआ, जिसने आयोजन को यादगार बना दिया।

