छुईखदान। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव के मार्गदर्शन में थाना छुईखदान परिसर में नशा मुक्ति एवं साइबर क्राइम जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में शासकीय कृषि महाविद्यालय छुईखदान के एनएसएस छात्रों द्वारा परिसर की साफ-सफाई की गई।
छात्रों को नशे से दूर रहने व साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए गए। साइबर ठगी की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने की जानकारी दी गई। साथ ही नालसा की विभिन्न योजनाओं एवं 14 मार्च 2026 को होने वाली नेशनल लोक अदालत के बारे में बताया गया। शिविर में महाविद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं थाना स्टाफ उपस्थित रहे।

