बिग ब्रेकिंग न्यूज़ :- IPS शशि मोहन सिंह ने बस्तर SP का कार्यभार संभाला…..SSP जितेन्द्र सिंह मीणा CBI के लिए रिलीव

 

रायपुर :- बस्तर के पुलिस अधीक्षक का कार्यभार आज शशी मोहन सिंह ने संभाल लिया 2012 बैच के आईपीएस अफसर शशि मोहन सिंह ने बुधवार को सुबह 11 बजे पुलिस अधीक्षक बस्तर का प्रभार लिया. पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शशि मोहन सिंह को सलामी दी गई और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग समेत अन्य राजपत्रित अधिकारियों से परिचय के बाद शशि मोहन सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सभी स्टाफ से मुलाक़ात की।बस्तर के एसएसपी जितेंद्र सिंह मीणा को राज्य सरकार ने आज सेंट्रल डेपुटेशन के लिए रिलीव कर दिया। 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी मीणा प्रतिनियुक्ति पर सीबीआई जा रहे हैं। उनकी जगह पर आईपीएस और कमांडेंट शशिमोहन सिंह को बस्तर एसपी का प्रभार सौंपा गया है।