राजनांदगांव।छत्तीसगढ़ की हाई प्रोफाइल राजनांदगांव लोकसभा सीट पर फिर से भाजपा का कब्जा हुआ।
यहां से भाजपा के प्रत्याशी सांसद संतोष पांडेय ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस से लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल को 44 हजार मतों से पराजित किया है।
21 राउंड की गिनती में भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय को 710845 मत मिले तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 666601 मत मिले।
इस तरह से संतोष पांडेय ने बड़े अंतर से जीत दर्ज कर राजनांदगांव लोकसभा सीट पर भाजपा का परचम लहराया है।

