छुरिया में कांग्रेस का तिलिस्म टूट /नहीं चला भूपेश का जादू भाजपा ने खुज्जी के छुरिया में दी कांग्रेस को करारी शिकस्त

राजनंदगांव छुरिया खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के छुरिया मंडल एवं विकासखंड में कांग्रेस का तिलिस्म टूट गया है यहां पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जादू नहीं चल पाया । भाजपा ने अपने कुशल चुनावी प्रबंधन से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश कका को चारों खाने पटकनी देते हुए कांग्रेस को करारी शिकस्त दी है।
राजनांदगांव लोकसभा में कांग्रेस पार्टी एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मोहला मानपुर के अलावा खुज्जी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी उम्मीदें थी क्योंकि विधानसभा चुनाव में महज 5 पूर्व कांग्रेस के भोलाराम साहू ने 27 हजार से अधिक मतों से प्रचंड जीत हासिल कर विधानसभा पहुंचे थे, जिसने छुरिया मंडल एवं ब्लॉक से कांग्रेस प्रत्याशी भोलाराम साहू ने 8 हजार से अधिक मतों से निर्णायक बढ़त बनाई थी। लेकिन विधानसभा चुनाव के 5 माह बाद हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का कद्दावर नेता एवं बड़ा चेहरा भी भाजपा के कुशल चुनावी प्रबंधन एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के कड़े परिश्रम से आगे कहीं टिक नहीं पाए छुरिया मंडल एवं ब्लॉक के 111 मतदान केन्द्रों में भाजपा ने केवल विधानसभा में मिले 8 हजार के गड्ढे को भर दिया ,बल्कि यहां से पार्टी को लीड दिलाकर खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के तिलिस्म एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जादू को भी उतार दिया । छुरिया मंडल एवं ब्लॉक के प्रभारी भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री जगजीत सिंह भाटिया ने छुरिया मंडल में पार्टी की ऐतिहासिक जीत को पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देवसाय तथा इस क्षेत्र की जनता जनार्दन से समर्पित किया है श्री जगजीत सिंह भाटिया ने छुरिया मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पीएम मोदी एवं सीएम साय के सुशाशन मैं इस बार छुरिया मंडल ही नहीं समूचे खुज्जी विधानसभा में विकास की गंगा बहाई जाएगी।