रायपुर। लोकसभा चुनाव में रायगढ़ से परिणाम भाजपा के पक्ष में रहा। भाजपा के राधेश्याम राठिया 240180 मतों से विजय हुए। उन्हें निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेय गोयल ने निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। बता दें कि रायगढ जिले की चारों विधानसभा की गणना में उतार चढ़ाव होते रहे। जशपुर व रायगढ़ से भाजपा उम्मीदवार राधेश्याम राठिया ने बढ़त बनाई तो वही कांग्रेस प्रत्याशी मेनका सिंह ने सारंगढ से बढ़त में रही, लेकिन जैसे जैसे मतो की गिनती होती गई, वैसे-वैसे भाजपा प्रत्याशी की लीड बढते गई।

