मोबाइल और नगदी लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

रायपुर, 24 फरवरी 2026।
रायपुर कमिश्नरेट के थाना डी.डी. नगर पुलिस ने मोबाइल फोन व नगदी लूट की वारदात में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य अब भी फरार है।
प्रार्थी यश तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19 अक्टूबर 2025 को महादेवघाट तिराहा के पास उमेश उर्फ चाटी और भोज साहू ने शराब के लिए पैसे मांगे। इंकार करने पर गाली-गलौज और मारपीट कर मोबाइल व नगदी लूटकर फरार हो गए। मामले में अपराध क्रमांक 486/25 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना डी.डी. नगर की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी भोज कुमार साहू उर्फ छोटू (19 वर्ष) निवासी ग्राम अछोला, जिला महासमुंद जिला (हाल पता चंगोराभाठा, रायपुर) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
प्रकरण में संलिप्त दूसरा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।