रायपुर में एमडी ड्रग्स व डोडा के साथ राजस्थान का युवक गिरफ्तार

रायपुर। एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट व न्यू राजेन्द्र नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एमडी ड्रग्स और डोडा के साथ एक अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से 8 ग्राम एमडी ड्रग्स, 531 ग्राम डोडा फल, 16 ग्राम डोडा पावडर, 1600 रुपये नगद, एक आईफोन व एक सैमसंग मोबाइल जब्त किया गया। जप्त मशरूका की कीमत करीब 2 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी विकास सिहार (21) मूलतः राजस्थान के फलौद क्षेत्र का निवासी है और वर्तमान में रायपुर में रह रहा था। पूछताछ में उसने मादक पदार्थ राजस्थान से लाना स्वीकार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 21बी व 15 के तहत अपराध दर्ज कर अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।