मोशन सेंसर और CCTV लगाकर चला रहे थे नशे का कारोबार, दो गिरफ्तार
रायपुर। डीसीपी सेंट्रल जोन के निर्देशन में सिटी कोतवाली पुलिस ने नेहरू नगर क्षेत्र में गांजा पैकिंग के हाईटेक हाइडआउट पर दबिश देकर 7 किलो 397 ग्राम गांजा (कीमत लगभग 85 हजार रुपये) जब्त किया है। आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए ठिकाने पर मोशन सेंसर और सीसीटीवी कैमरे लगा रखे थे।
पुलिस ने अब्दुल जाफर (32) और सुनील जगत (28) को गिरफ्तार किया है। मौके से गांजा की पुड़िया, नगद रकम, पैकिंग में प्रयुक्त प्लास्टिक झिल्ली, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन व वाई-फाई उपकरण भी बरामद हुए हैं। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b), 29 के तहत कार्रवाई कर सप्लायर नेटवर्क की जांच की जा रही है।
