सदोष मानव वध का प्रयास, ट्रेलर जप्त, BAC 275 mg/100 ml
रायपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने NH 53 रिंग रोड पर शराब के नशे में कंटेनर ट्रेलर चलाकर एक्टिवा सवार को गंभीर रूप से घायल करने वाले 31 वर्षीय इमारत सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया। आरोपी नागपुर से कोलकाता जा रहा था और पहले भी रिंग रोड पर अन्य वाहनों को ठोकर मार चुका था।
पुलिस ने आरोपी के वाहन के दस्तावेज जब्त कर उसे गैर-जमानती प्रकरण में हिरासत में लिया। आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 110, 125(क) और मोटर व्हीकल एक्ट की 185, 130(3), 177 धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने आम नागरिकों से यातायात नियमों और नशे में ड्राइविंग से बचने की चेतावनी भी दी।
