राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 2026-27 के बजट को प्रदेश के चहुँमुखी विकास और विकसित छत्तीसगढ़ का रोडमैप बताया। जिले के विकास के लिए लगभग 1000 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है।
बजट में जीवनदायिनी शिवनाथ नदी के संरक्षण के लिए 250 करोड़, तहसील कार्यालय मॉर्डन बनाने के लिए 5 करोड़, हाईस्कूलों के उन्नयन के लिए लाखों रुपये, हॉकी स्टेडियम फ्लडलाईट व टर्फ रिप्लेसमेंट के लिए 8.8 करोड़ तथा रानीसागर और बूढ़ासागर के पुनर्विकास के लिए 35 करोड़ रूपये रखा गया है।
इसके अलावा सड़क चौड़ीकरण, इंडस्ट्रीयल फैसिलीटेशन और नए भवन निर्माण के लिए भी विशेष प्रावधान हैं। डॉ. सिंह ने इसे विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में विजनरी बजट बताया।
