बालोद में अवैध खनिज परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त

रेत व मिट्टी की तस्करी रोकने जिले में सतत निरीक्षण

बालोद। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर खनिज विभाग ने गुरूर और बालोद विकासखण्ड में औचक निरीक्षण कर अवैध खनिज परिवहन में लिप्त 6 वाहनों को जब्त किया। इनमें 5 वाहन रेत और 1 वाहन मिट्टी (ईंट) के अवैध परिवहन में पकड़ा गया।
वाहनों को विभिन्न थाना और आरक्षी केन्द्रों में सुरक्षित रखा गया। जिला खनि अधिकारी ने कहा कि यह कार्रवाई खान व खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत की गई है और अवैध खनिज व्यापार रोकने में अहम कदम है। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को सतत निगरानी और नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।