रायपुर। छत्तीसगढ़ के तीसरे मुख्यमंत्री रहे भूपेश बघेल ने वर्तमान चौथे सीएम विष्णुदेव साय को बधाई और शुभकामनाएं दी है। एक्स पर भूपेश बघेल ने लिखा है कि “कुनकुरी विधायक, वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णु देव साय को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं, नवा छत्तीसगढ़ की न्याय और प्रगति यात्रा को आप मुख्यमंत्री के रूप में आगे बढ़ाएँ, ऐसी कामना करता हूँ.”


