राजनांदगांव। अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जॉइंट कलेक्टर प्रकाश टंडन को ज्ञापन सौंपकर शहर में डिस्पोज़ल पानी पाउच की बिक्री रोकने और ग्राम सिंघोला के करमतरा क्षेत्र में अत्यधिक खनिज उत्खनन पर ठोस कार्रवाई करने की मांग की। मोर्चा ने इन मुद्दों पर 7 दिनों का अल्टीमेटम भी दिया।
कार्यक्रम में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम, जिला महासचिव ऋषभ रामटेके और शहर अध्यक्ष बिलाल सोलिन खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। जॉइंट कलेक्टर ने तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया।
