रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया पैनलिस्ट अभिमन्यु उदय मिश्रा ने राज्य सरकार के तीसरे बजट को “आंकड़ों की बाजीगरी” बताते हुए जमीनी हकीकत में निराशाजनक करार दिया। उन्होंने कहा कि बजट किसानों को बढ़ी हुई MSP, सिंचाई रकबे और स्वास्थ्य योजनाओं में अपेक्षित लाभ नहीं दे रहा।
शिक्षा क्षेत्र में 65 हजार रिक्त पद, 10463 स्कूलों का युक्तियुक्तकरण, आयुष्मान योजना के लिए अपर्याप्त प्रावधान, सड़क और एयरपोर्ट परियोजनाओं में कमी और पर्यटन-संस्कृति के नाम पर अल्प प्रावधान बजट की बड़ी कमजोरियां हैं।
अभिमन्यु ने आरोप लगाया कि उद्योग के नाम पर जंगलों की कटाई और खनिज संसाधनों का असंतुलित दोहन बढ़ाया जा रहा है, जबकि कृषि, लघु उद्योग और ग्रामीण विकास पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस जनता के हितों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।
