राजनांदगांव में कांग्रेस नेता कुलबीर सिंह का बजट विरोधतीसरा बजट “विनाश और दुर्गति वाला”, किसानों, युवाओं और मध्यम वर्ग के लिए राहत नदारद

राजनांदगांव। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने छत्तीसगढ़ सरकार के तीसरे कार्यकाल का 1.72 लाख करोड़ का बजट जनता को भ्रमित करने वाला करार दिया। उन्होंने कहा कि बजट घोषणाओं में बड़ा दिखता है, लेकिन सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं पर जमीनी स्तर पर कोई असर नहीं दिख रहा।
कुलबीर ने किसानों, महिलाओं और युवाओं के हित में कोई ठोस प्रावधान न होने, बेरोजगारी पर ध्यान न देने और राजनांदगांव जिले की अनदेखी किए जाने को गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि रेलवे विस्तार सिर्फ खनिज संसाधनों के लिए है, यात्री सुविधाओं के लिए नहीं। कुल मिलाकर, उनका कहना था कि यह बजट जनता और जिले की प्राथमिकताओं की अनदेखी कर “विनाश और दुर्गति वाला” साबित हुआ