भगवान राम को धोखा” – रोजगार, शिक्षा और राम वन गमन पर ठोस प्रावधान नदारद
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने राज्य सरकार के बजट को दिशाहीन बताते हुए आलोचना की। उन्होंने कहा कि युवाओं के रोजगार, महतारी वंदन के नए लाभार्थियों और 500 रुपये के गैस सिलेंडर के लिए कोई बजटीय प्रावधान नहीं किया गया।
रूपेश ने राम वन पथ गमन के लिए बजट में राशि न रखने पर “भगवान राम को भी धोखा” बताया। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र की भी कमी इंगित करते हुए कहा कि 100 करोड़ स्कूलों के लिए रखे गए हैं, लेकिन 58 हजार रिक्त पदों की भर्ती के लिए कोई प्रावधान नहीं है। नालंदा लाइब्रेरी निर्माण परियोजना में सरकार असफल रही, धरातल पर केवल एक लाइब्रेरी बनी और अब वहां कैरियर काउंसलिंग सेंटर दिखाया जा रहा है।
