किसानों और युवाओं के लिए ठोस रोडमैप का अभाव” – मोहनीश धनकर

राजनांदगांव। जनपद पंचायत सदस्य मोहनीश धनकर ने राज्य सरकार के बजट को आम जनता, किसानों और युवाओं की अपेक्षाओं पर खरा न उतरने वाला बताया। उन्होंने कहा कि बजट में बड़े दावे तो किए गए हैं, लेकिन कृषि, रोजगार, कौशल विकास और स्वरोजगार योजनाओं के लिए कोई स्पष्ट और ठोस रोडमैप नहीं है।
धनकर ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए व्यावहारिक योजनाएं और समयबद्ध लक्ष्य जरूरी हैं। उन्होंने ग्रामीण विकास, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य में बजट आवंटन अपर्याप्त बताया और सरकार से सुझावों को ध्यान में रखते हुए संशोधन की मांग की।