महंगाई और बेरोजगारी से राहत देने में पूरी तरह नाकाम रहा बजट : विधायक भोलाराम साहू

राजनांदगांव। विधायक भोलाराम साहू ने राज्य सरकार के नवीन बजट को आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा न उतरने वाला बताया। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रहे जनता को बजट से कोई ठोस राहत नहीं मिली।
साहू ने आरोप लगाया कि युवाओं के लिए रोजगार सृजन, किसानों के लिए खाद-बीज और डीजल लागत में राहत, तथा आम उपभोक्ताओं के लिए महंगाई नियंत्रण के कोई प्रभावी प्रावधान नहीं हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के बुनियादी मुद्दों पर बजट केवल घोषणाओं तक सीमित है। उन्होंने सरकार से ठोस नीतिगत निर्णय लेने की मांग की, ताकि जनता को वास्तविक लाभ मिल सके।