जूदेव जी का जीवन जनसेवा और संस्कृति के प्रति समर्पित : मुख्यमंत्री साय

रायपुर, 8 मार्च। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री निवास में उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जूदेव जी का जीवन धर्म, संस्कृति और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने विशेष रूप से जनजातीय समाज के उत्थान और वनांचल क्षेत्रों में सामाजिक जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर विधायक रायमुनि भगत, गोमती साय, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित