डोंगरगांव। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डोंगरगांव के अध्यक्ष टिकेश साहू ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में महंगाई की दोहरी मार आम जनता को झेलनी पड़ रही है।
उन्होंने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में करीब 60 रुपये और व्यावसायिक सिलेंडर में लगभग 115 रुपये की बढ़ोतरी से आम परिवारों के साथ छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है।
साहू ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी का बजट बिगड़ रहा है। उन्होंने सरकार से गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने की मांग की है।
