रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की सभी माताओं, बहनों और बेटियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि महिलाएँ समाज की शक्ति, संवेदना और सृजन की आधारशिला हैं।
मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना जैसी पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे प्रदेश की माताओं और बहनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने सभी महिलाओं को सशक्त बनाने और छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में बराबर की भागीदार बनाने के संकल्प को दोहराया।
मुख्यमंत्री ने सभी माताओं-बहनों को पुनः शुभकामनाएँ देते हुए कहा, “जय जोहर

