छुईखदान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता शिविर आयोजित

छुईखदान, राजनांदगांव। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कुम्हारपारा छुईखदान में निशुल्क विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पी.एल.व्ही. सनील कुमार के द्वारा किया गया, जिनके मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजनांदगांव श्री विजय कुमार होता और सचिव श्री निलेश जगदला तथा तालुक विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष/न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री ईशान व्यास की देखरेख में शिविर संपन्न हुआ।
शिविर में महिलाओं से संबंधित अपराधों, उनके रोकथाम और नेशनल लोक अदालत की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। पी.एल.व्ही. श्री सनील कुमार ने बताया कि नेशनल लोक अदालत दोनों पक्षों के बीच आपसी मतभेद सुलझाने का प्रभावी और सरल माध्यम है, जिसमें निष्पक्ष मध्यस्थ समझौता कराता है।
इस अवसर पर बाल विवाह, घरेलू हिंसा, नशामुक्ति, साइबर क्राइम और साइबर फ्रॉड के बारे में भी जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी से बचने के लिए नागरिक हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर सकते हैं।
साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) द्वारा संचालित योजनाओं जैसे तस्करी और वाणिज्य यौन शोषण पीड़ितों के लिए विधिक सेवा योजना 2015 और एसिड हमले के पीड़ितों के लिए विधिक सेवा योजना 2016 के बारे में जानकारी दी गई। आगामी नेशनल लोक अदालत 14 मार्च 2026 को आयोजित होगी, जिसमें आपसी समझौते के माध्यम से मामलों का त्वरित निपटारा किया जाएगा। निशुल्क कानूनी सहायता के लिए NALSA हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।