साल्हेवारा। वन परिक्षेत्र साल्हेवारा में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगली सूअरों की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना पर 5 मार्च को टीम ने स्कार्पियो (MH 35 P 1022) रोककर जांच की, जिसमें दो जंगली सूअर का अवैध परिवहन करते हुए पाया गया।
वन विभाग ने वाहन जब्त कर मंगल तिल्लासी और हर्षदिप चव्हान को मौके से पकड़ लिया। दोनों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 50, 51, 39 व 48A के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय छुईखदान में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर सलोनी जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी दिलीप बंजारी सहित वन विभाग की टीम की अहम भूमिका रही। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन्य जीवों के शिकार और तस्करी पर सख्त कार्रवाई जारी
