रायपुर, 20 जुलाई। गुढ़ियारी थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पीछे काली मंदिर के पास 10 किलो 345 ग्राम गांजा के साथ दौलत सहारे (32) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से जब्त गांजे की कीमत करीब 5.17 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी जुआ, आबकारी और नारकोटिक एक्ट के आधा दर्जन मामलों में जेल जा चुका है।

