रायपुर, 20 जुलाई। कमिश्नरेट रायपुर के मध्य जोन ने तेलीबांधा थाना क्षेत्र की बीएसयूपी कॉलोनी, लाभांडी में व्यापक चेकिंग व सत्यापन अभियान चलाया। डीसीपी तारकेश्वर पटेल के निर्देशन में करीब 100 पुलिसकर्मियों ने 200 से अधिक मकानों का सत्यापन किया। अभियान के दौरान किरायेदारों, घरेलू सहायकों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई। पुलिस ने नागरिकों से किरायेदारों का समय पर सत्यापन कराने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

