उत्तर जोन में पुलिस का विशेष अभियान, 80 पर कार्रवाई

रायपुर, । उत्तर जोन पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाकर 80 लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की। डीसीपी दीपमाला कश्यप के नेतृत्व में संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च भी निकाला गया। अभियान के दौरान 32 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, 18 पर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए, जबकि एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दर्ज हुआ। वहीं 29 लोगों को बाउंडओवर किया गया। पुलिस ने अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही।