रायपुर,। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की 38वीं संचालक मंडल बैठक में पर्यटन योजनाओं, विकास परियोजनाओं और आगामी गतिविधियों की समीक्षा की गई। बैठक में पर्यटन अधोसंरचना मजबूत करने, पर्यटक सुविधाओं के विस्तार, निवेश बढ़ाने तथा प्रदेश की प्राकृतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और जनजातीय पर्यटन संपदा के प्रभावी प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने की। इसमें पर्यटन सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, प्रबंध संचालक विवेक आचार्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

