रायपुर, । पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के तहत राजनांदगांव जिले में 4,120 घरों में रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाए जा चुके हैं, जिससे 1,155 परिवारों का बिजली बिल शून्य हो गया है। जिले में अब तक 8,256 आवेदन मिले हैं और 3,205 हितग्राहियों को सब्सिडी का लाभ मिल चुका है। योजना के क्रियान्वयन में राजनांदगांव प्रदेश में पांचवें स्थान पर है। ग्राम पंचायतों में नियमित ‘पीएम सूर्य सभा’ आयोजित कर लोगों को योजना की जानकारी देने के साथ मौके पर आवेदन भी लिए जा रहे हैं।

